फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Elections Result 2020: इन मुद्दों की वजह से केजरीवाल ने लगाई सत्ता की हैट्रिक

Tue, 11 Feb 2020 04:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर जोरदार रूप से सत्ता में वापसी की है। वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल सकी है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल का लगातार तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

विज्ञापन




दिल्ली की जनता ने शाहीन बाग और सीएए के मुद्दे को नकारते हुए स्थानीय मुद्दे के आधार पर वोट दिया। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कांग्रेस इन चुनावों में खाता नहीं खोल पाई। वहीं भाजपा को पिछली बार से मामूली बढ़त मिली है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 200 यूनिट बिजली व 20 हजार लीटर पानी मुफ्त कर रखा है। वहीं, चुनाव की घोषणा से पहले बसों में महिलाओं का सफर भी मुफ्त कर दिया।  हम आपको बता रहे हैं उन मुद्दों के बारे में जिनके दम पर केजरीवाल ने सत्ता की हैट्रिक लगाई है...

पानी बिल किया माफ

विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक और दांव चलते हुए पानी के बकाया बिल माफ कर दिया था। इसके तहत 13.5 लाख उपभोक्ताओं को फायदा हुआ। 'आप' सरकार के इस फैसले से 10 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिल पूरी तरह माफ हो गया। सीएम केजरीवाल ने ई, एफ, जी और एच कैटिगरी की कॉलोनियों में रहने वालों के सौ फिसदी बिल माफ करने का एलाना किया था। दिल्ली सरकार एक जनवरी 2014 से ही हर महीने 20 हजार लीटर पेयजल नि:शुल्क दे रही है।

200 यूनिट तक बिजली फ्री

दिल्ली सरकार ने एक अगस्त 2019 से 200 यूनिट प्रति माह बिजली मुफ्त में देने का वादा किया था। वहीं 201 यूनिट होने पर बिल देना पड़ता है। 201 से 400 यूनिट तक आधी सब्सिडी मिलती है। मान लीजिए आप 300 यूनिट बिजली का यूज करते हैं तो फिर आपको 150 यूनिट्स का ही बिल चुकाना होगा।

ऑटो रिक्शा की फिटनेस फीस खत्म

पानी और बिजली में आम लोगों को राहत के साथ ही ऑटो रिक्शा वालों को भी दिल्ली सरकार ने राहत दी थी। ऑटो-रिक्शा की फिटनेस पर लगाने वाले चार्ज को खत्म कर दिया और साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस में 70 फीसदी तक की कटौती कर दी। यह बदलाव एक सितंबर से लागू किया था।

बस में महिलाओं को फ्री सफर

अरविंद केजरीवाल सरकार ने चुनावों से पहले दिल्ली में बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा का भी एलान किया था। 29 अक्टूबर से महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।

सीबीएसई परीक्षा फीस में भी छूट

दिल्ली सरकार ने 2020 में परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों की सीबीएसई बोर्ड की फीस भी माफ करने का फैसला लिया था। सरकार ने आदेश दिया था कि यह फीस वह खुद भरेगी। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और कॉरेस्पॉडेंस से पढ़ाई करने वाले छात्रों को यह सुविधा मिलेगी।

महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो का वादा

दिल्ली सरकार ने एक और बड़े चुनावी दांव के तहत मेट्रो में भी महिलाओं को फ्री सफर की छूट देने की वकालत की थी। हालांकि दिल्ली के इस प्रस्ताव से केंद्र सरकार सहमत नहीं हुई और अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

11,000 जगहों पर फ्री वाईफाई

दिल्ली के लोगों को फ्री वाईफाई का वादा करने वाली केजरीवाल सरकार ने 11,000 स्थानों पर ऐसी सुविधा का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें