फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन जारी रहेगा निर्वाचन आयोग का अभियान, मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं नाम

Wed, 09 Oct 2019 05:39 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा मतदाता सूची के सत्यापन और नए लोगों के नाम शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत लोग घर बैठे एप के माध्यम से भी नाम में संशोधन के साथ सत्यापन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जेवर, दादरी, नोएडा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य एक सितंबर से चल रहा है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप भी जारी किया गया है। मतदाता अपने फोन में ऐप डाउन लोड कर अपना फोन नंबर रजिस्टर्ड करने के बाद ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं।

एप पर मतदाता पहचान-पत्र की मदद से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। इसके बाद पहचान पत्र में नाम, पता सहित अन्य त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। इसके लिए आपको फोटो युक्त आईडी समेत जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। परिवार के जिन सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 भर सकते हैं।
विज्ञापन


फार्म भरने के बाद मतदाता के फोन पर मैसेज आता है। इस फार्म पर संबंधित बीएलओ जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट देते हैं, इसके बाद ही मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा। आयोग के मुताबिक सत्यापन कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलाया जाना था, लेकिन बाद में तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें