सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हाजियों द्वारा जमा कराई जा रही पहली किस्त की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। अब हज पर जाने वाले व्यक्ति 30 अप्रैल तक अपनी पहली किस्त जमा करा सकते हैं। यह जानकरी हरियाणा हज कमेटी के सदस्य मौलाना अब्दुल सुभान ने शनिवार को दी।
उन्होंने बताया की हरियाणा से हज पर जाने वाले 1147 हाजियों की पहली किस्त जमा कराने की अवधि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सेंट्रल हज कमेटी मुंबई द्वारा तय की गई थी। इसके बाद सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हाजियों की सुविधा के लिए अवधि को बढाकर 23 अप्रैल कर दिया। ताकि सभी लोग आसानी से अपनी किस्त जमा करा सकें।
उन्होंने बताया की करीबन 30 प्रतिशत हाजियों की अभी तक किस्त जमा नहीं हो सकी है। सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हाजियों को अंतिम अवसर देते हुए अब किस्त जमा कराने की अवधि 30 अप्रैल कर दी है। उन्होंने हज पर जाने वाले सभी हाजियों से पहली किस्त की 81 हजार रुपये चढ़ीगढ हज कमेटी में समय अवधि से पहले जमा कराने की अपील की है।
उन्होंने बताया स्वास्थ्य जांच मेडिकल की रिपोर्ट जमा की गई किस्त की रसीद के साथ चंढ़ीगढ हज कमेटी को अवश्य भेजें ताकि हज प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो।
-------