दिवाली पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना के चलते डीएमआरसी ने रात में अंतिम ट्रेन चलने का समय 10 बजे कर दिया है। इस बीच एयरपोर्ट लाइन समेत अन्य सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाएं रात 11 बजे की बजाय रात 10 बजे शुरू होंगी।
हालांकि सुबह के वक्त यात्रियों को मेट्रो का लाभ ज्यादा मिलेगा, क्योंकि सुबह के वक्त डीएमआरसी ट्रेनें सुबह 4:45 बजे शुरू करेगा, जबकि एयरपोर्ट लाइन पर यह सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए 10 बजे से पहले मेट्रो स्टेशनों का रुख करें।