फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से आंखों में संक्रमण के बढ़ रहे मरीज, डॉक्टरों ने दी चेतावनी, जा सकती है रोशनी

Wed, 07 Nov 2018 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी रवि वर्मा पेशे से इंजीनियर हैं। केंद्र सरकार के सीपीडब्ल्यूडी में तैनात रवि का 18 वर्षीय बेटा सुमित कुछ दिनों से आंखों में जलन और शाम को कम रोशनी की शिकायत कर रहा था। चिकित्सीय जांच में पता चला कि प्रदूषण और धूल के कणों की वजह से रवि की आंखों में संक्रमण हो गया है।

विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के डॉ. महेश बताते हैं कि सुमित की तरह कई युवाओं में कुछ दिन से इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है। अस्पताल में 15 दिन के भीतर करीब 50 से 60 युवा मरीज आ चुके हैं। वहीं, एक निजी आंख के अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय चौधरी का कहना है कि उनके यहां भी इस तरह के मरीज आ रहे हैं।

इसी तरह सेंटर फॉर साइट के डॉ. महिपाल ने बताया कि लोगों में आंखों को की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कम देखने को मिलती है। आमतौर पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है। दिवाली के आसपास हालात और भी बिगड़ जाते हैं। इसलिए ऐसी शिकायतें मिलने लगती हैं। लोगों को प्रदूषण से बचाव के उपाय करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें