फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 520 करोड़ की जमीन कब्जाने में भूमाफिया मोती गोयल का साथी दोषी, सजा पर फैसला आज

Tue, 31 Jul 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थला में 520 करोड़ रुपये की 52 हेक्टेयर सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में भूमाफिया मोती गोयल के साथी संजीव तिवारी को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। मंगलवार यानि आज सजा पर बहस होगी। अदालत ने संजीव तिवारी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई के लोक अभियोजक कुलदीप पुष्कर ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 2006 में सीबीआई ने संजीव तिवारी और मोती गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों पर अर्थला की 52 हेक्टेयर सरकारी भूमि को खतौनी में फर्जी एंट्री कराकर अपने करीबियों के नाम कराने का आरोप है। दो खातों में संजीव तिवारी का भी नाम शामिल हैं। बता दें कि भूमाफिया मोती गोयल की बीते दिनों गौतमबुद्धनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  

फर्जी एंट्री से करीबियों के नाम करा दी गई थी सरकारी जमीन 
अर्थला में 520 करोड़ रुपये की 52 हेक्टेयर सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में सीबीआई की जांच में राजस्व रिकॉर्ड में फर्जी एंट्री कराए जाने का मामला सामने आया था। जांच में पता चला था कि संजीव तिवारी और मोती गोयल ने खतौनी में फर्जी एंट्री कराकर 52 हेक्टेयर सरकारी जमीन अपने करीबियों के नाम करा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोती गोयल की हो चुकी है हत्या

इससे पूर्व मामला राजस्व कोर्ट में भी चला था। तब एसडीएम कोर्ट ने सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो अगस्त 2005 में मामला सीबीआई में ट्रांसफर हुआ था। इस मामले में सीबीआई की ओर से वर्ष 2008 में चार्जशीट दाखिल की गई थी। तब से मामला सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी की अदालत में विचाराधीन है। सोमवार को सुनवाई के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने संजीव तिवारी को दोषी करार दिया है। मंगलवार को अदालत में उसकी सजा पर बहस होगी।

मामले में आरोपी मोती गोयल की बीते दिनों गौतमबुद्धनगर में हत्या हो चुकी है। इसके बाद उसका नाम अवेट कर दिया गया। हत्या के दिन मोती गोयल सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ था और इसके बाद गौतमबुद्धनगर में गया था। वहां उसकी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।

अब 1000 करोड़ की है कब्जाई गई जमीन की कीमत
वर्ष 2005 में राजस्व कोर्ट में मामला चल रहा था तो राजस्व विभाग ने जमीन की कीमत का आकलन कराया था। तब 52 हेक्टेयर जमीन की कीमत 520 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मौजूदा समय में इस जमीन की कीमत 1000 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें