फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट खरीदने से पहले ऐसे जानें, प्राधिकरण से नक्शा पास है या नहीं

Tue, 31 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने जाएं तो सबसे पहले यह जान लें कि प्राधिकरण से नक्शा पास है या नहीं। यह जानने के लिए प्राधिकरण ने एक और विकल्प दिया है। 
विज्ञापन


आप बिल्डर से उसकी यूनीक आईडी व पासवर्ड मांग लें और खुद से प्राधिकरण की वेबसाइट पर चेक कर लें। अगर नक्शा पास हुआ है तो प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिख जाएगा। 
  
दरअसल, शाहबेरी मामले के बाद अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ प्राधिकरण व पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस बीच अवैध प्रोजेक्टों से खरीदारों को बचाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहल की है। 
विज्ञापन


प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों का यूनीक आईडी व पासवर्ड बना दिया है। कोई भी खरीदार फ्लैट बुक कराने से पहले बिल्डर से यह जरूर पूछे कि उसके प्रोजेक्ट का नक्शा पास है या नहीं। 
 
विज्ञापन

अगर वह कहता है कि नक्शा पास नहीं है तो खरीदार प्रोजेक्ट में पैसा न लगाएं और अगर वह कहता है कि नक्शा पास है तो उसकी प्रतिलिपि ले लें और उसकी पुष्टि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी कर लें। 

प्राधिकरण के सीईओ पार्थसारथी सेन शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े बिल्डरों को यूनीक आईडी व पासवर्ड दिया गया है। खरीदार फ्लैट बुक कराने से पहले उसे मांग लें और खुद प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर जांच लें। 

अगर नक्शा पास हुआ है, तो वेबसाइट पर जरूर अपलोड होगा। इससे खरीदारों को पता चल जाएगा कि वह जिस प्रोजेक्ट में पैसा लगाने जा रहे हैं, वह वैध है या अवैध। उन्होंने खरीदारों से किसी भी अवैध प्रोजेक्ट में पैसा न लगाने की अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें