फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर की जमीन पर कब्जा जल्द

Fri, 08 Apr 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद  के गांवों से होकर जाने वाले दादरी- मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के  निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला राजस्व विभाग ने जमीनों पर कब्जा लेने के लिए  तैयारिया शुरू कर दी हैं।  बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की ओर से अखबारों में  नोटिस देकर गांव के लोगों से 60 दिन में कब्जा हटाने का समय दिया है।
विज्ञापन


 दादरी -मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के लिए जिले के 20 से अधिक गांवों में  लगभग 658 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।  इन गांवों से होकर ही फ्रेड कॉरिडोर की  रेल लाइन गुजरेगी।  सरकार की ओर से किसानों को जमीन का मुआवजा भी दे दिया गया है।  फसलों के कारण अभी तक जमीन पर कब्जा नहीं लिया गया है।

जिसके कारण कॉरिडोर के काम में देर हो रही है। जिला राजस्व विभाग ने बृहस्पतिबार को कब्जा लेने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अधिग्रहण की गई जमीन पर अगर किसी भी तरह का कोई निर्माण है, तो उसे 60 दिन के अंदर हटा लिया जाए। अगर निर्माण को नहीं हटाया जाता तो, इसके लिए संबंधित व्यक्ति ही जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें