फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएलआर की छात्राओं का प्रदर्शन: कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में निकाला मार्च, क्लासेस बंद; लगाए नारे

Wed, 23 Sep 2026 06:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास विरोध मार्च निकाला। ये मार्च आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में था।
विज्ञापन
छात्राओं ने निकाला विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने मार्च निकाला। छात्राओं ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। लेडी श्री राम कॉलेज आज भी बंद रहा । 25 सितंबर को भी मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन



 



 

प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उसने कहा कि वे सिर्फ इस पीड़िता का नहीं, बल्कि देश और राजधानी में ऐसी घटनाओं का शिकार हुई सभी लड़कियों का समर्थन कर रहे हैं। यह एक सॉलिडेटरी मार्च था।
 

 उस लड़की के साथ इतनी भयानक घटना हुई है, हम पीड़िता को सपोर्ट कर रहे हैं। सिर्फ उसी के साथ नहीं, बल्कि देश और राजधानी में जितनी भी लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं, हम उन सभी के समर्थन में यहां आए हैं।
विज्ञापन

आस्था कुंज दुष्कर्म के बाद मॉरिस नगर में गश्त बढ़ी
आस्था कुंज पार्क में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद दिल्ली पुलिस ने मॉरिस नगर और दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर के पास गश्त बढ़ा दी है। इसमें पैदल, स्कूटर गश्त और पिंक पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें