फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हादास: गांधी नगर के एक घर में अचानक फटा फ्रिज का कंप्रेसर, ब्लास्ट से लगी आग; पालतू कुत्ते की मौत

Wed, 23 Sep 2026 06:25 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गांधी नगर में आज एक फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट से एक घर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन
फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट से एक घर में आग लगने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिले में गांधी नगर के रघुवर पुरा की गली नंबर दो में स्थित एक घर में अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि घर में रखे फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट हुआ जिससे आग लगी जो घर में रखे अन्य सामान तक फैल गई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन विस्फोट में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें