शहर में आए दिन अन्य युवतियों से छेड़छाड़ के मामले तो सामने ही आ रहे हैं, मनचलों ने महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा है।
शनिवार रात घर लौट रही एक महिला कांस्टेबल के साथ गांव राठीवास में युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने युवक को स्थानीय लोगों की मदद से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कुछ समय पहले ही हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल नियुक्त हुई है। पहली पोस्टिंग फरीदाबाद में मिली। शनिवार रात वह घर जाने के लिए बस से गुरुग्राम आई।