फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में मां बनी लेडी, झूठ बोलकर BF ने बच्चे का इतने रुपए में किया सौदा

Fri, 11 May 2018 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल तक युवती को शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने और बच्चा होने पर उसे बेच देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। युवती ने अब बच्चे के पिता पर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी की एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने 4 मई को बरेली के रहने वाले एक युवक पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।दूसरे समुदाय के युवक ने उससे पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाई थी। युवती ने आरोप लगाया कि बीते 15 अप्रैल को लिव इन में रहते हुए उनका एक बेटा हुआ। 20 अप्रैल को पिता ने बच्चे को एक दंपती के सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

उसने कहा था कि जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी तो वह बच्चे को वापस ले आएंगे। बाद में पता चला कि उसने बच्चे को 50 हजार रुपये में बेच दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की।

एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी पिता को बारादरी बरेली से गिरफ्तार कर बच्चे को भी बरामद कर लिया है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। एसएचओ ने बच्चे को बेचे जाने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि बच्चे को उसकी मां की सहमति से किसी निसंतान दंपति को गोद दे दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें