लड्डन को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का फंड मैनेजर बताया जा रहा है। लड्डन को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया था। एसीबी ने कोर्ट से कहा कि उसे लड्डन के हाथों की लिखावट का नमूना चाहिए।
दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड के फंड के लेनदेन में गड़बड़ी के आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के सहयोगी कौसर इमरान सिद्दीकी उर्फ लड्डन को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लड्डन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
लड्डन को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का फंड मैनेजर बताया जा रहा है। लड्डन को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया था। एसीबी ने कोर्ट से कहा कि उसे लड्डन के हाथों की लिखावट का नमूना चाहिए।