फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर घाटी सहित दो दर्जन गांवों में पानी को तरसे ग्रामीण

Tue, 14 Apr 2020 05:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोज पुर झिरका
विज्ञापन
पानी की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
14 दिन के लिए क्वारंटीन किए गए खानपुर घाटी गांव के अलावा दो दर्जन गांवों में पिछले चार दिनों से रेनीवेल पेयजल आपूर्ति बाधित है। इन गांवों के लोग क्वारंटीन के कारण बाहर निकल नहीं सकते हैं और गांवों में पानी आ नहीं रहा। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। खानपुर घाटी से दो दर्जन गांवों को भी पानी सप्लाई किया जाता है। गांव की जलापूर्ति बाधित होने से उन गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


गांव के जाकिर, जमील, शहीद, बशीर, जमशेद, नसरू आदि ने बताया कि एक ओर से जिला प्रशासन घर बैठे सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई का भरोसा दे रहा है लेकिन दूसरी ओर लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने में सरकारी विभाग ही लगे हुए हैं। फिर घर बैठे सप्लाई की बातों पर कैसे विश्वास किया जा सकता है।

रेनीवेल पेयजल परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधीक्षण अभियंता जनक राज ने कहा कि उनके पास पेयजल संकट की सूचना अभी आई है। संबंधित अधिकारियों को शाम तक जल आपूर्ति बहाल करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा टैंकरों से भी गांव में जल आपूर्ति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें