फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो रेल सेवाएं भी 3 मई तक स्थगित, शहरी आवास मंत्रालय ने किया एलान

Tue, 14 Apr 2020 04:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेट्रो रेल सेवाएं अब 3 मई तक स्थगित रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव डी.एस. मिश्रा ने यह जानकारी दी है ।

विज्ञापन

 

विमान सेवाएं भी रहेंगी बंद 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और कहा कि अब यह देश में तीन मई 2020 तक जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय रेलवे और हवाई सेवाओं को भी तीन मई तक रद्द करने की घोषणा की गई। इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं दोनों ही बंद रहेंगी।
 
रेल मंत्रालय ने किया एलान
रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे ने तीन मई तक अपनी यात्री रेल सेवा बंद रखने का फैसला किया है। जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। इससे पहले यात्री रेल सेवाएं 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गईं थी। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने कहा कि प्रीमियम ट्रेन, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, सबर्बन ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल और कोंकण रेलवे आदि को 3 मई तक के लिए निलंबित कर दिया है। रेलवे ने कहा कि ई-टिकट सहित ट्रेन की एडवांस बुकिंग अगले आदेश तक नहीं होगी। हालांकि ऑनलाइन टिकट रद्द करने की सुविधा जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें