नोएडा सेक्टर-128 में एक बिल्डर साइट पर काम करने के दौरान दसवीं मंजिल से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक धौलपुर राजस्थान निवासी प्रताप बृहस्पतिवार की शाम सेक्टर-128 में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में वह दसवीं मंजिल से नीचे आ गिरा। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर थाना सेक्टर-39 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रताप के चचेरे भाई ने कंपनी केजीएम, प्रोजक्ट मैनेजर व सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सिलेंडर फटने से व्यक्ति की मौत
नोएडा सेक्टर-16 मोटर मार्केट में शुक्रवार शाम सिलेंडर फटने से एक पेंटर की मौत हो गई। मोटर मार्केट में बी-31 में नसीम की डेटिंग व पेटिंग की दुकान है। उसके यहां खोड़ा कालोनी निवासी भोले(19वर्ष) काम करता था।
एक कार में काम करने के दौरान कारबेट सिलेंडर फट गया। हादसे में भोले बुरी तरह घायल हो गया। उसे फौरन कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।