फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने छिपा रखा है छोटू को?

Thu, 13 Feb 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबों, फैक्ट्रियों, होटल और घरों में ‘छोटू’ से काम करवाने वालों की धरपकड़ होगी। श्रम विभाग ने बाल श्रम रोकने के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विभाग के अलावा किसी अन्य शख्स की शिकायत पर भी टीम तुरंत एक्शन लेगी। तमाम प्रयासों के बावजूद बाल श्रम को लेकर ज्यादा सुधार नहीं आया है। जिसके बाद श्रम विभाग ने खास योजना तैयार की है।

उप श्रमायुक्त रीता भदौरिया ने बताया कि बाल श्रम रोकने के लिए लगातार कार्रवाई होती है। इस बार विभाग ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

इसमें एक टीम गठित होगी जो अलग-अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण करेगी। लोगों की शिकायत पर भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोगों में जागरुकता ही बाल श्रम को रोक सकती है। आम लोगों की भागीदारी के साथ विभाग काम करेगा और बच्चों से काम करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें