फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कांट्रेक्टर ने गोली मारकर आत्महत्या की

Sat, 12 Apr 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के बसई इंक्लेव में बीती रात एक युवक ने घर के अंदर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात बसई इंक्लेव में रहने वाले लेबर कांट्रेक्टर उदयभान का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपने आपको गोली मार ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक पर कई लाख रुपये का कर्ज था जिसकी वजह से वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने अपने आपको गोली मार ली। सेक्टर-10 थाना प्रभारी ने बताया कि उदयभान ने अपने देसी कट्टे से गोली मारी। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरों ने तीन लाख का सामान उड़ाया
एक फ्लैट से चोरों ने तीन लाख रुपये का सामान दिनदहाड़े पार कर दिया। गुरुवार को दंपति जब वोट देकर लौटा तो फ्लैट का ताला टूटा देखकर आवक रह गया। फ्लैट में पहुंचने के बाद उसे पता चला कि घर में चोरी हो गई है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-56 स्थित जलवायु टावर में फ्लैट नंबर 512 में रहने वाले वारैन क्रुत फ्रेंसिस गुड़गांव में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ यहां पर रहते हैं। छह अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ अपने पंजाब स्थित पैतृक गांव गए हुए थे।

गुरुवार को वोट देकर वह, पत्नी और बच्चों के साथ लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। जांच पड़ताल में पाया गया कि फ्लैट से 20 हजार रुपये नकद के अलावा करीब सवा तीन लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें