फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को दी ऐसी बधाई कि बाहर निकल आया पुराना जिन्न

Thu, 12 Oct 2017 11:55 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और अमिताभ बच्चन का रिश्ता पहले भी चर्चाओं में रहा है। आज फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन है और इस मौके पर कुमार विश्वास ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


हालांकि कुमार विश्वास ने जिस अंदाज में अमिताभ बच्चन को बधाई दी है उसे लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। असल में कुमार विश्वास ने उन्हें बधाई देने के लिए जनकवि श्री हरिवंशराय बच्चन के नाम का भी उल्लेख किया है। 

उन्होंने अपने ट्विटर पर कुछ इस तरह बधाई संदेश लिखा, 'वैविध्यपूर्ण अभिनय-क्षमता द्वारा आधी सदी से समाज को मोहित करते जनकवि श्री हरिवंशराय बच्चन के सुपुत्र @SrBachchan जी को जन्मदिन की सादर बधाई।'
विज्ञापन

  वैविध्यपूर्ण अभिनय-क्षमता द्वारा आधी सदी से समाज को मोहित करते जनकवि श्री हरिवंशराय बच्चन के सुपुत्र @SrBachchan जी को जन्मदिन की सादर बधाई🙏 — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 11, 2017
विज्ञापन

कुमार विश्वास - फोटो : ANI
बता दें कि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर देश के महान कवियों को श्रद्घांजलि देने के लिए एक सीरीज चलाई थी। जिसमें उन्होंने हरिवंशराय बच्चन की कविताओं का भी पाठ किया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इसे कॉपीराइट कानून का उल्लंघन बताया था। 

अमिताभ बच्चन की इस आपत्ति के बाद कुमार विश्वास ने उन्हें 32 रुपयों का चेक भेज दिया था और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था जिसके बाद इस मामले की सार्वजनिक आलोचना हुई थी।

कुमार विश्वास ने आज जैसे ही अमिताभ बच्चन को बधाई दी तो लोगों ने इस पुराने मामले को लेकर तंज करना शुरू कर दिया। पेश है ऐसे ही कुछ रोचक ट्विट्स...
  गिफ्ट क्या भेज रहे हैं, सर? पैसे तो सारे मनी आर्डर कर दिए। — MANJUL (@MANJULtoons) October 11, 2017

  Birthday Gift from Modi ji #Happy75thBirthdayABSir pic.twitter.com/KKQV2XlLjp — Vijay Mishra (@mishravijay123) October 11, 2017

  32rs ko bhulker bachaan Sahab ko janamdin ki hardik badayi — KRANTI SHUKLA (@shuklashivalik) October 11, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें