दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में पटाखों की बिक्री पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन का पूरा महकमा लगा दिया गया है। डीएम ने एसडीएम से लेकर थानों तक सभी को अपने क्षेत्र में पटाखों की अवैध बिक्री पर कड़ी नजर रखने को कहा है। एसडीएम ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में पटाखों की बिक्री को प्रतिबंधित किया है। कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए ही जनपद में दिवाली पर अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं किए गए। वहीं जिन लोगों ने पटाखों का भंडारण किया हुआ है, या बिक्री कर रहे हैं तो उनको पकड़ने और कानूनी कार्रवाई के लिए दादरी, जेवर और सदर एसडीएम नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानों को निर्देश दिए गए हैं।