जंतर मंतर पर एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों से मुलाकात करने पहुंचे कवि और आप नेता कुमार विश्वास की एक बार फिर उनकी पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर हुई।
वह अपनी पार्टी से किस कदर नाराज हैं वह उनके शब्दों से ही समझा जा सकता है। इन्हीं शब्दों की वजह से ही यह आशंका एक बार फिर सिर उठा रही है कि कहीं वो आम आदमी पार्टी छोड़ने का मन तो नहीं बना चुके?
बता दें कि रविवार को जब कुमार विश्वास जंतर मंतर किसानों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने 'आप' को भाड़ में जाने की बात कह दी। इससे पहले भी विश्वास केजरीवाल पर निशाना साध चुके हैं।