फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं डिगा 'विश्वास', केजरीवाल बोले-उन्हें मना लेंगे

Sat, 13 May 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में पिछले कुछ दिनों से चल रही गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ने तक का इशारा कर दिया है। 
विज्ञापन


पार्टी में विश्वास को लेकर चल रही तकरार के बाद मंगलवार को संजय सिंह, आशुतोष और कपिल मिश्रा उनके घर पहुंचे। वहीं देर रात अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी उनसे मिलने पहुंचे।मुलाकात के बाद केजरीवाल कुमार विश्वास को अपनी गाड़ी में अपने साथ ले गए। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी हमसे कुछ नाराजगियां है हमें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा।

इससे पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं का एकसाथ उनके निवास स्थान पर पहुंचने पर कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी में उन्हें मनाने की कवायद तेज हो चुकी है। इससे पूर्व विश्वास ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर इशारों में पार्टी छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने संकेत दिया था कि पार्टी में उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान के आरोप लगाने के बाद से ही विश्वास लगातार नाराज चल रहे हैं। कयासों पर विराम लगाने के लिए आज खुद ही कुमार विश्वास मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह तो मुखौटा हैं उनके पीछे से कोई और बोल रहा है।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच क्यों बढ़ रही हैं दूरियां, 4 कारण

‌इस दौरान वो लगभग रो पड़े और अपने आप को संभालते हुए उन्होंने कहा कि वो अपने वीडियो के लिए माफी नहीं मांगेंगे और आज रात वो अपना फैसला ले लेंगे।

उन्‍होंने कहा कि मसला देश, सेना का होगा तो बोलूंगा। मैं अपने 'वी दे नेशन' वीडियो के लिए किसी से काफी नहीं मांगूगा। वहीं मीडिया में चल रही सीएम बदलने की खबरों पर भी वो बोले कि ना ही मुझे सीएम बनना है, न डिप्टी सीएम, न कोई मंत्री। मैं ये बनने के लिए नहीं आया हूं।

आप अपने उस कार्यकर्ता जिसने चने खाकर, अपनी नौकरी छोड़कर, सड़कों पर पोस्टर चिपकाकर आपके लड़ा है काम किया है उसे लात मत मारिए। कुमार ‌व‌िश्वास ने ये भी स्पष्ट क‌िया क‌ि  मैं क‌िसी पार्टी में नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन

स‌‌िसोद‌िया ने द‌िया ये जवाब

मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF
कुमार विश्वास के प्रेस कांफ्रेंस के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सामने आए और उन्होंने बेहद ही तल्ख स्वर में कहा कि यह बेहद दुखद है क‌ि कुमार ‌विश्वास को मीडिया में बात करने के बजाय पार्टी फोरम में आना चाहिए।

कल उन्हें पीएसी बैठक में बुलाया गया था वहां नहीं आए। इस तरह की टीवी बयानबाजी से कोई सॉल्यूशन ‌नहीं निकलेगा। इस तरह की बयानबाजी से किसे फायदा होगा ये पार्टी के कार्यकर्ता जानते हैं।

किस पार्टी, किन ताकतों को फायदा हो रहा है ये सब जानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आखिर कौन उनसे माफी मांगने के लिए कह रहा है। व‌िश्वास के बयान से दुख हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें