योग दिवस के सफल आयोजन के बाद एनडीए सरकार दूसरे त्योहारों को भी बड़े स्तर पर मनाने की योजना बना रही है तो वहीं दूसरी ओर विरोधियों ने इस पर चुटकी लेना भी शुरू कर दिया है।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार रक्षा बंधन को भी योग दिवस की तरह बड़े पैमाने पर मनाने का विचार कर रही है। इसे लेकर विरोधी सोशल मीडिया पर चुटकी भी ले रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है और ट्वीटर पर उन्हें पूरे साल के कैलेंडर को ही अपनाने की नसीहत दी है।
कुमार ने एक समाचार पत्र की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक बार में सालभर का कलैन्डर दे दो ना साहेब'।