किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने उनके खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। जहां केजरीवाल ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की बधाई दी है वहीं आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने उन पर गहरा व्यंग्य करते हुए किरण बेदी की तुलना जयचंद से कर दी है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी किरण बेदी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि किरण बेदी हमेशा कहती थीं कि वह राजनीति में कभी शामिल नहीं होंगी लेकिन उनका भापजा में शामिल होना चौंकाने वाली बात।
हालांकि अरविंद केजरीवाल ने भी संजय के इस बात को ही सही साबित करने वाला ट्विट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम लोग हमेशा ही किरण बेदी से राजनीति में शामिल होने की बात कहते थे।
अन्ना को धोखा देने वालों में शामिल हुईं किरण
चौंकाने वाली बात ये है कि कुमार विश्वास ने किरण बेदी की तुलना पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से की है। उन्होंने लिखा कि अन्ना को जनलोकपाल का लुंज दिखाकर उन्हें ध्वस्त करने वाले वीके सिंह के बाद अब किरण बेदी का स्वागत करिए।
नीचे पढ़िए उनका पूरा ट्विट...
अन्ना की आन्दोलनधर्मिता को लुंज लोकपाल दिखा कर ध्वस्त करा देने वाले @Gen_VKSingh के बाद अब @thekiranbedi जी का स्वागत pic.twitter.com/TLCyCt3ugb— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 15, 2015
जयचंद से की किरण बेदी की तुलना
बात यहीं खत्म नहीं होती। कुमार विश्वास ने किरण बेदी की तुलना जयचंद तक से कर डाली। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि हर बार हमने जयचंदों की वजह से ही पराजय पाई है। पढ़िए उनका पूरा ट्विट...
"युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से ,
हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से"— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 15, 2015
सामने आई सबकी सच्चाई
कुमार विश्वास का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। किरण बेदी के भाजपा में शामिल होते ही जैसे उनके अंदर का कवि फूट पड़ा है। पढ़िए उनका पूरा ट्विट...
अन्दर का ज़हर चूम लिया धुल के आ गए,
जितने शरीफ़ लोग थे सब खुल के आ गए.(राहत)— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 15, 2015
कुमार ने जारी किया वीडिया
कुमार विश्वास ने किरण बेदी के उस वीडियो का लिंक भी अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है जिसमें वह साफ कह रही हैं कि वह कभी भी राजनीति की मुख्य धारा में शामिल नहीं होंगी।
ओम् शान्ति ओम
https://t.co/F3UciPM9Q5— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 15, 2015