फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण भाजपा में शामिल, आप ने नीयत पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहे कयासों पर लगाम लगाते हुए आखिर बृहस्पतिवार को किरण बेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरूण जेटली की उपस्थिति में किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि किरण बेदी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी का उत्साह बढ़ा है। जबकि अरुण जेटली ने कहा कि राजनीति से अलग जिन लोगों की समाज में विश्वसनीयता है उनके पार्टी से जुड़ने से इसे मजबूती मिलती है। हमें खुशी है कि किरण बेदी जैसी विश्वसनीय और अनुभवी नेता पार्टी से जुड़ी हैं।

पढ़िए, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जया प्रदा लड़ सकती हैं चुनाव

किरण बेदी ने कहा कि उनके पास प्रशासन का लंबा अनुभव है और इसका फायदा उठाते हुए मैं और दिल्ली के लोग मिलकर दिल्ली को दुनिया का सबसे विकसित शहर बना सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़िए, कैसे किरण बेदी पर कुमार विश्चास ने की आरोपों की बौछार

दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी बेदी

बता दें कि अन्ना आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के साथ किरण बेदी ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हालां‌कि अब यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि किरण बेदी को न सिर्फ भाजपा का सीएम उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है बल्कि नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उन्हें भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में भी खड़ा किया जा सकता है।

इस मौके पर अमित शाह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि किरण बेदी दिल्ली विधानसभा का होने वाला चुनाव जरूर लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि वह केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगी या नहीं।

क्‍या भाजपा किरण बेदी को दिल्ली का सीएम बनाना चाहती है? इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि इसका फैसला पार्टी की पार्लियामेंट्री करेगी।

आप ने साधा किरण पर निशाना

आम आदमी पार्टी ने किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि वह भाजपा में शामिल हो गई हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि किरण बेदी कहा करती थीं कि वह कभी किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगी और राजनीति से बाहर रहते हुए ही जनता की सेवा करेंगी।

बता दें कि आप की यह प्रेस कांफ्रेंस सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों के पक्ष में सबूत पेश करने के लिए बुलाई गई थी। हालांकि किरण बेदी के राजनीति में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट कर उनके फैसले पर खुशी जाहिर की। नीचे पढ़िए केजरीवाल का ट्विट...
I have been fond of Kiran Bedi ji. I always tried to convince her that she shud join politics. I am happy she did it today.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 15, 2015

विज्ञापन

किरण बेदी ने किया ट्वीट

प्रेस कांफ्रेंस खत्म होते ही किरण बेदी ने ट्विट कर कहा कि दिल्ली में एक स्‍थायी, ईमानदार, और संवेदनशील सरकार बनेगी। हालांकि इससे पहले आज सुबह वह दिल्ली के लोदी रोड स्थिती साईं मंदिर गईं जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान की जानकारी ली।

पढ़िए किरण बेदी का पूरा ट्वीट...

Delhi will get a stable,honest,hardworking,inclusive, sensitive,trusting,progressive,experienced governance. Thanku @PMOIndia+BJP leadership— Kiran Bedi (@thekiranbedi) January 15, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें