26 नवंबर को सुश्री अनमोल बंसल ने स्वप्नसुंदरी के निर्देशन में कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। स्वप्नसुंदरी स्वयं शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं।
अनमोल ने अपनी अद्भुत भाव भंगिमाओं से सभा में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका नृत्य ,शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी लगन एवं समर्पण दिखाता है। इस अवसर पर शात्रीय नृत्य के कई गण्यमान्य कलाकार उपस्थित थे।
23 वर्षीय अनमोल, बचपन से ही अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।उन्होंने कुचिपुड़ी की प्रारंभिक शिक्षा श्री प्रबीर दत्ता से सागर स्कूल ऑफ डांस से ली है, जो स्वयं पद्मभूषण स्वप्नसुंदरी के शिष्य एवं उनके सहकर्मी हैं।