मुंबई के अंधेरी स्थित यशराज स्टूडियो में शनिवार की शाम आयोजित फेमिना मिस इंडिया का खिताब दिल्ली की कोयल राणा के नाम रहा।
सितारों से सजी महफिल में 24 कंटेस्टंट्स को पीछे छोड़कर बाजी मारने वाली राणा को वर्तमान मिस इंडिया नवनीत कौर ने रात 11 बजकर 26 मिनट पर ताज पहनाया
तीन राजधानियों से तीन सुंदरियां
इस साल के तीनों विनर्स देश की राष्ट्रीय राजधानी, वित्तीय राजधानी और पर्यटन की राजधानी यानी दिल्ली, मुंबई और गोवा से चुनी गईं। राणा दिल्ली से झटालेका मुंबई से और गेल निकाल गोवा की हैं।
इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर झटालेका मल्होत्रा रहीं। उन्हें पिछले साल की पहली रनर अप शोभिता धुलिपाला ने ताज पहनाया। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहीं गेल निकाल द सिल्वा को जोया अफरोज ने ताज पहनाया।
30 दिन की अथक मेहनत कई प्रतियोगिताओं के बाद 24 प्रतियोगी फाइनल में पहुंचे थे जिसके बाद दिल्ली की कोयल राणा ने ये खिताब अपने नाम किया।
कोयल के जवाब ने जीता दिल
जब होस्ट रितेश देशमुख ने आखिरी निर्णायक प्रश्न में पूछा कि पिछले 30 दिनों में यहां रहने के बाद इस प्रतियोगिता से आप किन मूल्यों और आदर्शों को अपने साथ लेकर जाएंगी तो कोयल ने जो जवाब दिया उसने जजेज का दिल जीत लिया।
कोयल ने कहा कि इस बार का हमारा जो बैच था वो बहुत खूबसूरत लड़कियों का था। सभी प्रतियोगी बहुत ही वाइब्रैंट, डाइनैमिक और प्रोफेशनल थीं और हम सबने खूब मजे किए। जितने भी कंटेस्टंट थे सभी ब्यूटी और टैलैंट से भरपूर थे।