फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सूचना : आठ दिनों तक रद्द रहेगी कोसीकलां पैसेंजर

Sat, 03 Oct 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
असावटी में चल रहे नॉन इंटर लॉकिंग के चलते शनिवार से पलवल जाने वाली 4 जोड़ी शटल गाड़ियों को बल्लभगढ़ पर ही रोक दिया गया। अब रविवार से निजामुद्दीन कोसीकलां पैसेंजर अगले 8 दिनों के लिए रद्द रहेगी।
विज्ञापन


सोमवार से पलवल जाने वाली एक जोड़ी शटल ट्रेन को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही रोक दी जाएगी। 7 से 11 अक्तूबर तक 26 से अधिक गाड़ियों का संचालन रद्द रहेगा।

ज्ञात हो कि असावटी में फोर्थ लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई शटल गाड़ियां रद्द चल रही हैं। जबकि कुछ को बल्लभगढ़ तक चलाया जा रहा है।

8 अक्तूबर से नॉन इंटर लॉकिंग कार्य में तेजी आ जाएगी। इसके बाद दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। उससे पहले रेलवे ने रविवार से 54004-54003 हजरत निजामुद्दीन-कोसीकलां पैसेंजर 11 अक्तूबर तक 8 दिन के लिए रद्द करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही शकूरबस्ती-पलवल- शकूरबस्ती सोमवार से सिर्फ  बल्लभगढ़ तक ही चलेगी। यहीं से वापस दिल्ली रवाना होगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एएस नेगी का कहना है कि इसको लेकर सूचना पहले की जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें