आत्महत्या करने की नियत से ओल्ड स्टेशन पर आई दो सगी बहनों को रेलवे सुरक्षा बल ने बचा लिया। घटना रविवार रात की है।
पूछताछ में महिलाओं ने ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरपीएफ ने परिजनों को सूचना देकर स्टेशन बुलवाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे एएसआई एसएल मीना प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे कि दो महिलाएं ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दीं।