फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal Case: कौन हैं बिभव कुमार, सीएम केजरीवाल से क्या है नाता? स्वाति मालीवाल मामले से चर्चा में

Fri, 17 May 2024 03:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आप सांसद स्वाति मालीवाल पर हमले के मामले में आरोपी बिभव कुमार चर्चा में हैं। बिभव कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री के बीच वर्षों पुराना नाता है। आइए जानते हैं-
विज्ञापन
विभव कुमार और स्वाति मालीवाल - फोटो : PTI/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजरीवाल और बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से सीएम के साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल के साथ बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। 

विज्ञापन

बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद के साथ हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। बिभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ही उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

इस मामले से चर्चा में बिभव कुमार
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी। मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे।
विज्ञापन

मदद के लिए चिल्लाने पर भी बिभव करता रहा हमला: स्वाति
स्वाति मालीवाल का आरोप है कि जब मदद के लिए वह चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। स्वाति बताया कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें