धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का, बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इस दौरान नोएडा के प्रसिद्ध बाजारों में भी जमकर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, ज्वेलर्स से लेकर बर्तन, कपड़ों, मिठाइयों की दुकानों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं, लेकिन धनतेरस के दिन कब खरीदारी करना शुभ है और कब कब पूजा करना शुभ है, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी है।
ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार, धनतेरस का शुभ मुहूर्त त्रयोदशी तिथि के आरंभ 29 अक्तूबर की सुबह 10 बजकर 32 मिनट से त्रयोदशी तिथि के समापन 30 अक्टतूबर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार, धनतेरस में खरीदारी के दो मुहूर्त बन रहे हैं। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा, इसलिए खरीदारी का पहला मुहूर्त का योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को सुबह तक 10 बजकर 31 मिनट पर रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है।
वहीं, धनतेरस के दिन दूसरा खरीदारी का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त बन रहा है और इस योग में खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। 29 अक्तूबर के दिन 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच खरीदारी करें। वहीं, अगर बात की जाए पूजन-अर्चन की तो उसका शुभ मुहूर्त मंगलवार यानी आज सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 44 मिनट तक और शाम 6 बजकर 31 से 8:12 तक रहेगा। इस समय पूजन अर्चन से आपको धनतेरस पर देवताओं का पूर्ण लाभ मिलेगा और मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।