फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS: पीएम आज देंगे एम्स को कई सौगात, सुविधाओं में होगा विस्तार; आयुर्वेद दिवस समारोह में ऑनलाइन जुड़ेंगे

Tue, 29 Oct 2024 12:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एम्स को कई सौगात देंगे। एम्स नई दिल्ली में मंगलवार को 9वां आयुर्वेद दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे। साथ ही कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एम्स को कई सौगात देंगे। एम्स नई दिल्ली में मंगलवार को 9वां आयुर्वेद दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे। साथ ही कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय स्तर का दंत चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान और रेफरल संस्थान (एनएआरआरआईडीएस), मस्जिद मोठ परिसर में केंद्रीय बाँझ आपूर्ति विभाग (सीएसएसडी), मस्जिद मोठ परिसर में जन औषधि आउटलेट, पश्चिम अंसारी नगर परिसर, नई दिल्ली में एम्स की आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास का शिलान्यास के अलावा एम्स के बल्लभगढ़, हरियाणा में सेंटर में व्यापक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा परियोजना (सीआरएचएसपी), और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- फतेहपुर बिल्लोच, बल्लभगढ़ का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें