फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR के इस खिलाड़ी पर टिकी हैं सबकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दौर में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबलों में गुड़गांव शहर के मानविंदर सिंह बिस्ला पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


केकेआर के फाइनल में पहुंचने के बाद उसे मौका दिए जाने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बिस्ला को मौका मिला तो वह चौका लगाने से नहीं चूकेगा।
 
बता दें कि आईपीएल के सातवें संस्करण में रॉबिन उथप्पा की विकेटकीपिंग के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते बिस्ला को केवल एक ही मैच में खेलने का मौका मिला। लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों और कप्तान गौतम गंभीर के भरोसे से उसके फाइनल में खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केकेआर को बनाया था चैंपियन

बिस्ला के पिता सुल्तान सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि फाइनल में मानविंदर को मौका मिले। ऐसा हुआ तो पिछले साल की तस्वीर फिर सामने होगी।

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल के फाइनल मुकाबले में केकेआर की तरफ से खेलते हुए बिस्ला ने 48 गेंदों में ताबड़तोड़ 89 रन ठोके थे। उसके बेहतरीन प्रदर्शन से ही केकेआर पिछले साल का चैंपियन बना। साथ ही फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम कराया।

यही कारण है कि खिलाड़ियों की बोली में केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने बिस्ला पर फिर से भरोसा दिखाते हुए अपनी टीम में रखा।
विज्ञापन

मोहित ने भी किया कमाल

इस बार आईपीएल में पर्पल (बैंगनी) कैप को लेकर दो हरियाणवी बॉलरों का ही बोलबाला रहा। रॉयल चैंलजर्स बंगलोर की तरफ से खेल रहे गुड़गांव के स्पिनर युजवेंद्र सिंह चहल और चेन्नई सुपरकिंग्स से खेल रहे फरीदाबाद के बॉलर मोहित शर्मा के बीच कैप को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली।

लीग मुकाबलों में दोनों गेंदबाज बराबरी पर चल रहे थे। लेकिन टूर्नामेंट के 14 मैचों में चहल के 12 विकेटों के मुकाबले में मोहित ने 15 मैच तक 22 विकेट झटक कर आगे निकल गए।

अन्य गेंदबाज भी मोहित से काफी पीछे चल रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब के साथ होने वाले चेन्नई के फाइनल क्वालिफायर मुकाबले में मोहित पर भी सबकी नजरें रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें