फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: दिल्ली के बॉर्डर खुलने पर राकेश टिकैत बोले, सड़कें खुलीं तो पार्लियामेंट में बेचेंगे अपनी फसल

Fri, 29 Oct 2021 11:43 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के चलते बंद पड़े रास्तों को दिल्ली पुलिस खोल रही है। गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग हटा रही है।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटाए जाने पर बोलते राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने टीकरी बॉर्डर और फिर गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाए जाने पर शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर कहा कि पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि देश का अन्नदाता पिछले 11 महीने से लगातार सड़कों पर बैठकर अपना हक मांग रहा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हठधर्मिता अपनाते हुए तानाशाही कर रही है और देश के अन्नदाताओं पर जुल्म पर जुल्म कर रही है। गरीबों की रोटी पर भी पूंजीपतियों का कब्जा हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोले जा रहे रास्ते
तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के चलते बंद पड़े रास्तों को दिल्ली पुलिस खोल रही है। गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग हटा रही है। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (एनएच-9) को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को टीकरी बॉर्डर से हटाई गई थी बैरिकेडिंग
इससे पहले गुरुवार देर शाम को टीकरी बॉर्डर पर भी एक हिस्से से बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस और किसान नेताओं का बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक अगर किसान सहमत हो जाते हैं तो टिकरी बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। दूसरी तरफ सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड को हटाने का लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। बाहरी जिला डीसीपी परमिंदर का कहना था कि दिल्ली पुलिस बैरिकेड नहीं हटाया, हालाकि अन्य सामान को हटाया जा रहा है।

पिछले साल एक दिसंबर को किसानों ने बंद किया था दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
पिछले साल 27 नवंबर को किसान आंदोलन शुरू होने के बाद एक दिसंबर से किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंच लगाकर आंदोलन तेज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। 26 जनवरी को लाल किले की घटना होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से 30 जनवरी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, यूपी गेट से गाजीपुर सर्विस लेन होते हुए दिल्ली जाने वाली लाइन पर सीमेंटेड बैरियर लगाकर रास्ते को पूर्ण रूप से रोक दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें