इन अधिकारियों ने तैयार की है रूपरेखा
आकांक्षा शर्मा, निदेशक, शिक्षा, एमसीडी। मंजू खत्री, उपनिदेशक (शिक्षा), एमसीडी। डॉ सुरेन्द्र भदौरिया, उपनिदेशक (शिक्षा), एमसीडी। शशि कुमार, विद्यालय निरीक्षक (खेल), एमसीडी।
क्या है कीर्ति प्रोग्राम
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने देशभर के नौ से 18 साल उम्र तक के स्कूली बच्चों में प्रतिभा की खोज के उद्देश्य से कीर्ति प्रोग्राम शुरू किया है। इस राष्ट्रव्यापी योजना के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला देश के हर कोने से खेल प्रतिभाओं की खोज करना और खेलों के उपयोग से नशे और अन्य गैजेट की लत को रोकना। कीर्ति प्रोग्राम के जरिए पूरे देश में 20 लाख स्पोर्ट्स टैलेंट का मूल्यांकन होना है।
बेस्ट टैलेंट निकालने की मुहिम
एमसीडी ने एक तरह से अपने स्कूल के बच्चों के बीच से बेस्ट स्पोर्ट्स टैलेंट निकालने की मुहिम शुरू की है। निगम के शिक्षा विभाग के मुताबिक इनके करीब 1535 से ज्यादा स्कूलों में पढ़ने वाले शारीरिक रूप से शरीर हृष्ट पुष्ट बच्चों को इस मूल्यांकन कार्यक्रम में ले जाया जा रहा है। इसमें जिन बच्चों का प्रदर्शन बेहतर होगा, इन्हें जोनल गेम्स में खेलने का मौका दिया जाएगा।
ओलंपिक मेडल पर सरकार की निगाह
भारत का इरादा 2030 में युवा ओलंपिक और 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने का है। इस वजह से सरकार का ध्यान ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन को सुधारने पर है। एक एथलीट को ओलंपिक पदक जीतने के लिए कम से कम 10 साल की तैयारी की आवश्यकता होती है। कीर्ति स्कीम के जरिए देश के हर ब्लॉक तक पहुंचने की तैयारी है। इससे वे बच्चे जुड़ेंगे जो कोई खेल खेलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि कैसे खेलना है।