फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ेंगी किरण वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। पार्टी 24 सीटों के प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है और सोमवार शाम को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बाकी की 46 सीटों पर भी नाम फाइनल कर लिए। अभी सूची जारी नहीं की गई है मगर जो नाम तय किए गए हैं वह अंतिम ही माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस बार दो पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और अजय माकन विधान चुनावों में हाथ आजमाएंगे। माकन सदर बाजार और महाबल द्वारका से जंग लड़ेंगे।

वहीं दो पूर्व मंत्रियों के टिकट काटने की सूचना है। रमाकांत गोस्वामी और मंगत राम सिंघल की जगह अब ब्रह्म यादव और मुकेश गोयल को मौका दिया जा रहा है। यादव राजेंद्र नगर और गोयल आदर्श नगर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अंबेडकर नगर से सबसे बुजुर्ग नेता चौधरी प्रेम सिंह को टिकट दी है।
विज्ञापन

एक बार फिर शीला और कांग्रेस आमने-सामने

इधर नई दिल्ली सीट पर आप के अरविंद केजरीवाल के मुकाबले प्रो. किरण वालिया को उतारने की सूचना है। वहीं कुछ खबरें ऐसी हैं ‌कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की नई दिल्ली सीट के लिए पहली पसंद अजय माकन हैं।

यह बात शीला दीक्षित ने एक टीवी इंटरव्यू में कही। वह चाहती हैं कि अजय के अनुभव का लाभ कांग्रेस उठा सके। शीला की ये पसंद पार्टी से बिल्कुल अलग है।

वालिया पिछली दफे मालवीय नगर से लड़ी थीं। इस सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री को उतारा गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के नाम पर भी चुनाव समिति ने मुहर लगा दी है। वह ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा के कद्दावर नेता जगदीश मुखी के खिलाफ जनकपुरी सीट पर उन्हीं के दामाद सुरेश कुमार को टिकट दिया है। हालांकि जब तक सूची जारी नहीं हो जाती नई दिल्ली और पटेल नगर की सीट पर संशय बना रहेगा।

वहीं ‌दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा ‌कि छावनी बोर्ड के नतीजे से साफ हुआ है कि कांग्रेस वापसी कर रही है। कौन कहता है कि कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। सीधा मुकाबला कांग्रेस-भाजपा में ही है। आप तो तीसरे नंबर पर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें