फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या BJP के लिए महज चेहरा हैं किरण बेदी?

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किरण बेदी को चेहरा बनाया हो, लेकिन आज भी भाजपा को अपने सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही सबसे ज्यादा भरोसा है।
विज्ञापन


मोदी के साथ लोगों को जोड़ने के लिए अलग-अलग तरह के तकनीक का सहारा प्रदेश भाजपा की ओर से लिया जा रहा है। मोदी के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए पार्टी कार्यालय के अलावा दिल्ली में 40 जगहों पर व्यवस्था की जा रही है।

पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के अलावा खाना मार्केट और पूर्वी दिल्ली के वीथ्रीएस मॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या BJP के काम नहीं आ रहीं किरण

तीन दिनों में इन तीनों सेंटरों पर करीब तीन हजार लोगों ने मोदी के साथ सेल्फी ली है। बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक पूरी दिल्ली में कुल 40 जगहों पर मोदी के साथ सेल्फी के लिए सेंटर शुरू कर दिए जाएंगे।

पांच फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा। मोदी के साथ सेल्फी के लिए लोगों को अपना ई-मेल आईडी पंजीकृत कराना है। जिनका ईमेल आईडी नहीं है वे अपने नाम और सेंटर के नाम से भाजपा प्रदेश कार्यालय की वेबसाइट पर अपनी सेल्फी तलाश कर सकते हैं।

मोदी के साथ सेल्फी का क्रेज इस कदर है कि अनुराग नाम के एक युवक ने सोमवार को सेल्फी कराई थी, लेकिन बुधवार तक उसके मेल पर तस्वीर नहीं आई तो वह देरी का कारण जानने आ गया। उसे आश्वासन दिया गया कि बृहस्पतिवार तक उनकी सेल्फी उन्हें मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें