फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' डोनेशन पर पहली बार बोलीं किरण बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार और कृष्णानगर से प्रत्याशी किरण बेदी ने आज पहली बार आप के डोनेशन पर हो रहे विवाद के बारे में बोला है। किरण बेदी ने अपनी रैली के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि केजरीवाल ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी कीमत पर मीडिया में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


नकारात्मकता उन्हें सूट करती हैं और वह उसी में विश्वास भी करते हैं, नहीं तो वह मीडिया में कैसे बने रहेंगे। बेदी आगे बोलीं कि उन्हें जरा भी आश्चर्य नहीं है कि केजरीवाल जेल जाना चाहते हैं, यह उनकी पुरानी आदत है।

बेदी ने जनता से आग्रह किया कि वह केजरीवाल के इन हथकंडों के झांसे में न आएं। केजरीवाल हमेशा मीडिया में रहना चाहते हैं। उनको भागने की आदत है। लोकपाल से भाग गए। बेदी ने कहा कि केजरीवाल मीडिया का दुरूपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

'गलत काम करते तो क्यों वेबसाइट पर डालते'

बेदी की प्रतिक्रिया पर केजरीवाल ने कहा है ‌कि अगर वह कुछ गलत कर रहे हैं तो वित्त मंत्री क्यों नहीं ‌उन्हें गिरफ्तार करते। अगर आप ने कुछ गलत किया होता तो वह वेबसाइट पर उसकी डीटेल क्यों डालती?

किरण बेदी द्वारा केजरीवाल पर की गई टिप्पणी पर आप नेता आशुतोष ने प्रतिक्रिया दी है कि हम किरण बेदी का बहुत आदर करते हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि वह ऐसी बातें क्यों कर रही हैं।

आशुतोष ने आगे कहा कि दुनिया देख रही है कि हम किस तरह की राजनीति कर रहे हैं और वो लोग किस तरह की। केजरीवाल की बात दोहराते हुए आशुतोश ने कहा कि आम आदमी पार्टी पीएम, गृह मंत्री और वित्त मंत्री से दरख्वास्त करती है कि अगर वो हमें किसी भी तरह के गलत काम में संलिप्त पाती है तो हमें गिरफ्तार कर ले।

आशुतोष ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि अगर हम आतंकवादी हैं और हवाला जैसे कांड में लगे हुए हैं और हम आजाद घूम रहे हैं तो ये सरकार की नाकामयाबी है। इसके साथ ही आशुतोष ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि सरकार आतंकियों से जवाब की आशा क्यों कर रही है? अगर उन्होंने डिबेट में हिस्सा लिया होता तो उन्हें उनके सवालों का जवाब मिल जाता।
विज्ञापन

'गड़बड़-घोटाला भी करोगे और हीरो भी बनोगे'

केजरीवाल ने किरण बेदी को मंगलवार को कहा था कि वह उनकी आंखों में आंखें मिलाकर कहें क‌ि केजरीवाल बेईमान है। केजरीवाल की इसी टिप्पणी का जवाब देते हुए बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें लगता है कि केजरीवाल को जनता की आंखों से आंखें मिलाकर ये बताना चाहिए कि उन्होंने हवाला क्यों किया।

तिवारी आगे बोले कि केजरीवाल की आदत है कि जो वह भविष्य में करना चाहते हैं वही मुद्दे वह उठाते हैं। जैसे काला धन, रिश्वतखोरी आदि कुछ ऐसे ही मामले हैं।

इसी मुद्दे पर शाजिया इल्मी ने केजरीवाल से सवाल किया है कि 'तू इधर-उधर की बात न कर, तू बता कि कारवां क्यों लूटा?' शाजिया ने आगे कहा कि 'गड़बड़-घोटाला भी करोगे और हीरो भी बनोगे, हर चीज में हीरोपंती।'

शाजिया ने आप पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर वो आतंकवादियों को शह देने वालों को टिकट देंगे, तो वो गलत मैसेज भेज रहे हैं। शाजिया ने आगे पूछा कि 'केजरीवाल 5 साल में 500 स्कूल बनाने की बात करते हैं क्या किसी ने तीन दिन में एक स्कूल बनते देखा है?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें