फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिब्बल-आशुतोष को टक्कर देंगी किरण बेदी!

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भाजपा अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर दिखाई पड़ रही है। उम्मीदवारों का चयन जल्द करने का दबाव भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह दिल्ली में आयोजित होने वाले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसे लेकर मशक्कत होनी है।

ऐसे में किरण बेदी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। यहीं नहीं उन्हें दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ाए जाने की बात चल रही है। जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और आम आदमी पार्टी के आशुतोष मैदान में हैं।

क्या आप का काट साबित होंगी किरण बेदी?

समाजसेवी अन्ना हजारे की सहयोगी और पूर्व महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की छवि एक तेज तर्रार अफसर की रही है। साथ ही उनकी सोशल एक्टिविटी भी लगातार चर्चा में रही है।

सबसे बड़ी बात ये है कि किरण बेदी आम आदमी पार्टी की बेहतर काट हो सकती है। बेदी आम आदमी पार्टी पर लगातार निशाना भी साधती नजर आ रही है।

इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि किरण सिब्बल और आशुतोष दोनों को ही अच्छी टक्कर दे सकती हैं।
विज्ञापन

काफी मजेदार हो जाएगा इस सीट पर मुकाबला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बेहद शुरुआती दिनों में इस सीट पर प्राइमरीज सिस्टम लगाने के पक्षधर थे। लेकिन कपिल सिब्बल के विरोध के बाद उन्हें विचार त्यागना पड़ा।

उसके बाद आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर आशुतोष के नाम की घोषणा करके एक चौंकाने वाला फैसला किया। शुरुआत में इन्हीं दो नामों में जोरदार टक्कर होने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

लेकिन अगर किरण बेदी यहां से भाजपा की उम्मीदवार बनती हैं तो यहां एक बहुत ही रोचक और मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें