फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहले साथ पी शराब, कहासुनी होने पर युवक को घोंप दिया चाकू, शव ऑटो डाल मृतक के घर गया हत्यारा, दरवाजा खटखटाकर हो गया फरार

Tue, 17 May 2022 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कहासुनी के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर रुपेश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रुपेश पर कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में कुछ लड़कों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रुपेश कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी एक ऑटो में डालकर शव मृतक घर के सामने लेकर पहुंचे। इसके बाद रुपेश का दरवाजा खटखटाया और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


परिजन बाहर निकले तो घायल रुपेश ऑटो में पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से कैद हुई। उसका कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रुपेश परिवार के साथ भोलानाथ नगर, शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र गोस्वामी, मां व दो छोटी बहनें हैं। रुपेश अपना खुद का मालवाहक ऑटो चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को रुपेश ने बिहारी कॉलोनी की एक पार्किंग में अपना ऑटो खड़ा किया था। पार्किंग में उसके चाचा का बेटा बल्लू, दोस्त कपिल, लल्लन कुमार, अखिलेश और अमरजीत भी मौजूद थे। सभी शराब पी रहे थे। रुपेश भी उके साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान किसी बात पर रुपेश का इनसे झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर रुपेश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रुपेश पर कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गए। देर रात करीब 11 बजे आरोपियों ने रुपेश को एक अन्य ऑटो में बिठाया। उन्होंने चालक से रुपेश के घायल होने की बात की। बाद में रुपेश के घर के बाहर ऑटो में उसका शव छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें