फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidnapping: रंजिश का बदला लेने को किया छह साल के बच्चे का अपहरण, पिटाई कर रेल लाइन के पास झाड़ियों में फेंका

Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बच्चे की पिटाई करने के बाद उसे रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में फेंक कर आरोपी भाग गया। अगले दिन बच्चे को पुलिस ने घायल अवस्था में बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने पुराने पड़ोसी के छह साल के बेटे को अगवा कर लिया। बच्चे की पिटाई करने के बाद उसे रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में फेंक कर आरोपी भाग गया। अगले दिन बच्चे को पुलिस ने घायल अवस्था में बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पंजाबी बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शकूरबस्ती पंजाबी बाग निवासी मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है। 4 नवंबर को नेताजी सुभाष प्लेस थाने को छह साल के बच्चे के अगवा होने की शिकायत मिली। बच्चे की मां ने बताया कि उसका छह साल का बेटा 3 नवंबर की रात सात बजे कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गया था, उसके बाद वह घर नहीं लौटा। महिला ने शक जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा किया है। एसीपी सृष्टि भट्ट के देखरेख में एक टीम गठित की गई है और अपहृत बच्चे की पुलिस ने तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने आस-पास की दुकानों और गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और लापता बच्चे की तस्वीरें आसपास के थानों को भेजी। अगले दिन तलाशी के दौरान बच्चा रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर काफी चोटें लगी थी और वह बयान देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के मिलने वाली जगह के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज में दिखे संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई। मुखबिरों ने उसकी पहचान शकूरबस्ती के मोहम्मद शमीम के रूप में की। पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता से पुरानी रंजिश की वजह से उसने बच्चे को अगवा कर उसकी पिटाई करने के बाद उसे घायल अवस्था में रेलवे लाइन के पास छोड़कर भाग गया था।

आरोपी के पड़ोस में रहता था पीड़ित परिवार
जांच में पता चला कि बच्चे का परिवार पहले आरोपी के पड़ोस में रहता था। इस दौरान आरोपी के साथ बच्चे के पिता का झगड़ा हुआ था। कुछ दिन पहले पीड़ित परिवार सुभाष प्लेस इलाके में आकर रहने लगा था। आरोपी ने बदला लेने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें