फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नाबालिग बच्चियों की लूटी अस्मत

Thu, 20 Jul 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नई दिल्ली में दो जगह पर नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईँ। पहली घटना समयपुर बादली से है। यहां नौंवी कक्षा की छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया गया। पड़ोसी युवक काफी समय से शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पांच माह बीतने के बाद अब गर्भपात नहीं कराया जा सकता है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ हेती (28) के रूप में हुई है। आरोपी शादीशुदा है। पुलिस मामले में जुवेनाइल कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सलमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ समयपुर बादली में रहती है। परिवार में मां व तीन बहनें हैं। आरोपी युवक इनके पड़ोस में रहता है। 

वहीं दूसरी घटना मंडावली की है। यहां पर 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पड़ोस में रहने वाले सरफराज (25) नामक युवक ने बहाने से उसे अपने कमरे में बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ मंडावली में रहती है। मंगलवार दोपहर को सपना (बदला हुआ नाम) अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे बुलाकर अपने घर पर ले गया, वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें