फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागुन सोसाटी का मामला: जोहरा व उसका पति दो दिन से लापता

Wed, 19 Jul 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
महागुन सोसायटी में पथराव व तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी जोहरा और उसका पति अब्दुल सत्तार दो दिन से लापता हैं। मंगलवार से इनका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में लगभग एक दर्जन नामजद और लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश रही है।

सभी एफआईआर में जोहरा और उसके पति को मुख्य आरोपी बनाया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कहीं चले गए हैं। वाजिदपुर में रह रहे जोहरा के रिश्तेदार मुजफ्फर के अनुसार जोहरा और अब्दुल सत्तार का मोबाइल दो दिन से बंद है।
विज्ञापन


सत्तार की मां और बच्चे अब भी नोएडा में रह रहे हैं। उन्हें भी उनके बारे में नहीं पता है। पुलिस प्रतिदिन उनकी तलाश में सेक्टर-78 की झुग्गियों में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें