फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दिल्ली के सात अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों व तीमारदारों को मिलेगा मुफ्त भोजन, रवाना हुआ 'प्रसादम रथ'

Mon, 21 Mar 2022 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रसादम रथ के जरिए अभी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल सहित सात अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रसादम रथ किया रवाना - फोटो : ओम बिड़ला के ट्विटर से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सात अस्पतालों में इलाज करा रहे गरीब व जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों को अब मुफ्त में भोजन मिलेगा। जल्द ही यह सुविधा अन्य अस्पतालों में भी शुरू हो जाएगी। अस्पतालों में यह सुविधा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुरू की है। इसके लिए उन्होंने आज अपने निवास से 'प्रसादम रथ' को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि शुरुआत में यह सात अस्पतालों के लिए है। बाद में यह सुविधा कई अन्य अस्पतालों में भी उपलब्ध हो जाएगी। इसे लेकर ओम बिड़ला ने ट्वीट कर भी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए "आओ साथ चलें" संस्था ने निशुल्क भोजन सेवा प्रारंभ की है। संस्था के "प्रसादम रथों" को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यह सेवा निश्चित तौर पर तीमारदारों को बड़ी राहत देगी। इस अनुकरणीय प्रकल्प के लिए संस्था के सदस्यों का साधुवाद।'

इन अस्पतालों में उपलब्ध हो रही यह सुविधा

प्रसादम रथ के जरिए अभी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल सहित सात अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को भोजन मिलेगा। बाद इसे अन्य अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा।  

विज्ञापन


इस रथ में खाना पकाने और गर्म करने की सुविधा होगी जिसके जरिए लोगों गर्म, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें