फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा-मेरठ रेल मार्ग सात घंटे रहा बाधित

Wed, 12 Mar 2014 09:14 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बुधवार का दिन परेशानी भरा रहा। खुर्जा स्टेशन के पास एचटी लाइन ब्रेक होने से जहां मेरठ रेलमार्ग सात घंटे बाधित रहा, वहीं दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


रेलवे को कई ट्रेनें बीच मार्ग में रोकनी पड़ी। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हुआ यह कि मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक स्थित अगवाल फाटक के पास मंगलवार रात आंधी-बारिश के चलते निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लोहे की टीन उड़कर रेलवे की हाईवोल्टेज (एचटी) लाइन पर जा गिरी।

इससे एचटी लाइन स्पार्किंग के बाद टूट कर रेलवे ट्रैक लटक गई। सुबह चार बजे इंजन से तार टकराने पर स्पार्किंग हुई तो चालक ने खुर्जा स्टेशन अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


एसएस की सूचना पर हापुड़ से आई टीआरडी वैगन ने बुधवार सुबह सात बजे लाइन को ठीक किया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।

स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात आंधी बारिश के निर्माणाधीन ओवरब्रिज से टिन उड़कर रेलवे की एचटी लाइन गिर गई थी।

हापुड़ से आई टावर वैगन ने लाइन रिपेयर की। हालांकि इस दौरान कोई यात्री ट्रेन या मालगाड़ी नहीं गुजरी, लेकिन सात घंटे तक रूट बाधित रहा। संगम एक्सप्रेस समेत कई घंटे इससे प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें