दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सोमवार को स्वरचित पश्चाताप सेवा करने प्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कठघरे में खड़ा किया है।
पार्टी नेताओं ने उनकी पश्चाताप सेवा को नाटक करार दिया। उनका कहना है कि अमृतसर में पंजाब के वोटरों को भ्रमित करने के लिए किया गया नाटक बिलकुल उसी तर्ज पर था जैसे 2015 के दिल्ली विस चुनाव से पहले वोटरों कोग भ्रमित करने के लिए किया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को अपने पार्टी सहयोगी आशीष खेतान के विभिन्न धार्मिक ग्रन्थों से पार्टी के युवा मेनिफेस्टो की तुलना करने पर कोई अफसोस नहीं है।
अगर उनको आशीष खेतान के कृत्य पर अफसोस होता तो वह उनको पार्टी से निष्कासित करते। मगर मुख्यमंत्री ने खेतान को निष्कासित करने के बजाय पंजाब चुनाव से पहले सिखों को शांत करने के लिए राजनीतिक रास्ता चुना और श्री हरमंदिर साहिब में माफी मांगने पहुंच गए।