फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बड़ी साजिश का एक्टर पकड़ा, मास्टरमाइंड अभी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली दंगों में हुए अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन के दोषी करार होने पर कपिल मिश्रा ने लगाए आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों के दोषी ठहराए जाने पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे बड़ी साजिश का सबूत बताया है। एक बैठक में उन्होंने कहा कि इस बड़ी साजिश का एक्टर पकड़ा गया है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी बाकी है।

मिश्रा ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ताहिर दोषी साबित हो चुका है। कुछ न्याय अदालत में होगा, कुछ ईश्वर की अदालत में। उन्होंने कहा कि ताहिर हुसैन केवल एक्टर है। पूरे घटनाक्रम का डायरेक्टर और मास्टरमाइंड कोई और ही है। उन्होंने कहा कि ताहिर के हाथों में खंजर दिया गया लेकिन देने वाले, चलवाने वाले और नैरेटिव बनाने वाले अब भी बचे हुए हैं।
विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि 2020 का दिल्ली दंगा चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाने की साजिश था। सड़कों को बंद करने वाले लोग ही आगजनी, दंगे और हत्याओं में शामिल थे। ताहिर के घर और आसपास बम, तेजाब, पत्थर और गुलेल बरामद हुईं थीं। उन्होंने कहा कि दंगाइयों का उद्देश्य हिंदुओं को क्षेत्र से पलायन के लिए मजबूर करना था।
विज्ञापन


आप नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि
दंगों के समय आप सरकार थी, लेकिन हिंदू पीड़ितों के घर कोई नेता नहीं पहुंचा। संजय सिंह ने 27-28 फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते में ताहिर हुसैन को बेगुनाह बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें