फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केवल कुमार शर्मा' होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव

Tue, 03 Mar 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के मुख्य सचिव केवल कुमार शर्मा दिल्ली के नए मुख्य सचिव होंगे। जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी केके शर्मा इससे पहले करीब साढ़े तीन साल चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार रहे चुके हैं। शर्मा दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 2009 से 2011 के बीच पीडब्ल्यूडी में प्रधान सचिव का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। गृहमंत्रालय ने सोमवार को शर्मा के नाम की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


शर्मा बैचलर ऑफ इंजीनियर के अलावा लोक प्रशासन में डिप्लोमा होल्डर हैं। उन्हें 1 जनवरी को ही गोवा का मुख्य सचिव बनाया गया था। केंद्र सरकार ने स्वीकृति तो दे दी लेकिन यहां कब तक आएंगे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। शर्मा वरिष्ठता सूची में छठे नंबर पर हैं। केंद्र ने जो तीन नाम सुझाए थे, उसे केजरीवाल ने नहीं माना था।

केजरीवाल ने राजनाथ सिंह को 28 फरवरी को एक पत्र लिखकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव व 1984 बैच के आईएएस रमेश नेगी को मुख्य सचिव बनाने के लिए नहीं दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने तर्क दिया था कि अगर नेगी को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है तो फिर दिल्ली का क्यों नहीं? मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी कहा था कि अगर रमेश नेगी को नहीं दे सकते तो गोवा के मुख्य सचिव केके शर्मा को दिल्ली का मुख्य सचिव बना दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें