फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव केस : पुलिस को सबक देने के लिए भतीजी पर डाला था केरोसिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2019 04:37 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के सामने शनिवार को उन्नाव की पीड़िता की मौत के बाद प्रदर्शन के दौरान महिला ने भतीजी पर पेट्रोल नहीं, बल्कि केरोसिन डाला था। भतीजी की मेडिकल जांच में यह खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला पुलिस को सबक देना चाहती थी, ताकि उसको न्याय मिल सके। 
विज्ञापन


महिला अपने साथ भी अन्याय का दावा कर रही है। उसकी बेटी गायब हो गई थी। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला जैतपुर निवासी प्रतिमा (40) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जमानती धारा होने के कारण उसे रविवार शाम को सफदरजंग थाने से ही जमानत दे दी गई।

उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता की मौत से आहत प्रतिमा शनिवार को सफदरजंग अस्पताल के सामने प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गई थी। प्रदर्शन के दौरान ही उसने अपनी नौ वर्षीय भतीजी पर केरोसिन डाल दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को तुरंत पकड़ लिया था। इस कारण भतीजी बच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है कि महिला केरोसिन बोतल में साथ लेकर आई थी या फिर उसे किसी ने दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की बेटी कहीं चली गई थी। इस मामले में महिला को लगता है कि उसे न्याय नहीं मिला। पुलिस को सबक देने के लिए उसने यह हरकत की। 

महिला का मानना था कि उसे मीडिया की सुर्खियां मिलतीं तो वह बेटी के मामले को उठाती और फिर पुलिस को सबक सिखाती। दूसरी तरफ, महिला की नौ वर्षीय भतीजी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने केरोसिन के सैंपल लिए हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें