फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी जी आपका रेड राज बेरहम जागीरदारों जैसा.. मेरी बात मत मानिए'

Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर काला धन-सफेद करने वाली आय घोषणा योजना को फ्लॉप करार दिया है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा है कि आपके शासनकाल में देश का व्यापारी बर्बाद हो गया है। छोटे व्यापारी व दुकानदारों पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है। सत्ता के नशे में छोटे व्यापारियों व दुकानदारों को बर्बाद मत करिए। 

केजरीवाल ने लिखा है, आपका रेड राज बेरहम जागीरदारों की याद दिलाता है, जो लगान वसूलने के लिए छोटे कारोबारियों और किसानों पर अत्याचार करके अपनी तिजोरी भरते थे। 
विज्ञापन


भ्रष्ट दोस्तों को बचाने के लिए छोटे व्यापारियों को चोर बताना बंद करिए। छोटे व्यापारी ईमानदार और देशभक्त हैं। मेरी बात मत मानिए, जब कभी अकेले हों तो आत्मा की आवाज सुनिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

'भ्रष्ट दोस्तों को बचाने के लिए छोटे व्यापारियों को चोर बताना बंद करें'

arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने पत्र के शुरू में लिखा है कि आपने एक लाख छोटे व्यापारियों पर छापेमारी का आदेश दिया है। मैंने आयकर विभाग में नौकरी की है, पहले भरोसा नहीं हुआ लेकिन सच जानकर आश्चर्य हुआ। 

चुनाव के पहले हर गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपये मिलने की संभावना विदेश में जमा काले धन से जताई थी। सत्ता में आए तो कुछ नहीं किया। जिनका काला धन विदेश में है वो आपके शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे और विदेश यात्रा में साथ दिखे। कुछ के पारिवारिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

पत्र में आगे लिखा है कि केंद्र सरकार ने काला धन रखने वालों पर कार्रवाई के बजाय उसे सफेद करने की सुविधा दी। एक लाख करोड़ की काली कमाई सफेद होने की उम्मीद थी, योजना खत्म होने में कुछ दिन है, सिर्फ 4000 करोड़ का खुलासा हुआ है। 

1997 में ऐसी योजना से 30 हजार करोड़ रुपये की काली कमाई सामने आई थी। अब लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो छोटे दुकानदार पर छापा मारकर जुर्म कबूल करने और योजना में पैसा जमा करने का दबाव डाला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें